Categories: News-Headlines

मणिपुर विश्वविद्यालय कल “साझा भविष्यः लोकतंत्र और गवर्नेंस में युवा” विषय पर वाई20 सेमीनार आयोजित करेगा

मणिपुर विश्वविद्यालय 4 मई 2023 को “साझा भविष्यः लोकतंत्र और गवर्नेंस में युवा” विषय पर वाई20 सेमीनार आयोजित करेगा। यह विषय वाई20 भारत शिखर सम्मेलन के पांच विषयों में एक है। सेमिनार का फोकस युवाओं पर होगा ताकि जी20 शिखर सम्मेलन को सभी रैंकों से ऊपर उठकर सहभागी बनाया जा सके। भारत सरकार का उद्देश्य इस सेमिनार के माध्यम से मणिपुर के सभी 16 ज़िलों तक पहुंचना है। विश्वविद्यालय लगभग 550 प्रतिभागियों-26 विदेशी पैनलिस्ट और प्रतिनिधि, मणिपुर के बाहर के 38 पैनलिस्ट और प्रतिनिधि तथा मणिपुर के 69 पैनलिस्ट-की मेजबानी करेगा। सेमिनार में मणिपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के लगभग 70 विद्यार्थी भाग लेंगे।

मणिपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एन. लोकेन्द्र सिंह ने कहा कि यद्यपि मणिपुर एक छोटा राज्य है, लेकिन खेल और संस्कृति में इसका बड़ा योगदान है। युवा अपनी-अपनी गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में काफी अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। हमारे विद्यार्थियों की इस आदर्श उपलब्धि के कारण भारत सरकार ने यह कार्यभार देकर मेहरबानी की है।

उन्होंने कहा कि पिछले एक या दो दशकों में संख्या और गुणवत्ता की दृष्टि से भारत के युवा और विद्यार्थी आबादी का व्यापक विस्तार हुआ है। भारत शक्तिशाली युवा बल के साथ एक युवा देश है और युवा केंद्रित नीतियों पर कार्य कर रहा है।

वाई 20 शिखर सम्मेलन के अध्यक्ष प्रोफेसर आर.के. हेमाकुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश के युवा खेल और संस्कृति में बहुत अधिक प्रतिभावान हैं। इसलिए उन्हें लोकतंत्र और गवर्नेंस में प्रतिभासम्पन्न बनाया जाना चाहिए। अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के दूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों तक पहुंच के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर कार्यक्रम को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

शिखर सम्मेलन के संयोजक प्रोफेसर डब्ल्यू. चांदबाबू सिंह ने कहा कि भारत जी20 की 18वीं अध्यक्षता कर रहा है। उन्होंने कहा कि जी20 देशों का विश्व व्यापार पर 85 प्रतिशत नियंत्रण है, इसलिए जी20 देशों द्वारा लिए गये निर्णयों की सामान्य रूप से वैश्विक स्वीकार्यता होगी।

उन्होंने कहा कि भारत की अध्यक्षता के दौरान वाई20 सहित 11 कार्यसमूह हैं और वाई20 के भीतर पांच उप-विषय हैं। जिनमें “साझा विरासतः लोकतंत्र और गवर्नेंस में युवा” एक है।

उन्होंने कहा-“भारत एक धरती एक परिवार और एक भविष्य की बात कर रहा है और राष्ट्र निर्माण में किसी को भी नहीं छोड़ा जाना चाहिए। इसलिए युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

सितम्बर 2023 में होने वाले अंतिम जी 20 शिखर सम्मेलन में सूचना प्रदान करने तथा घरेलू और वैश्विक मंचों पर भारतीय युवाओं की आवाज़ और उनकी चिंताओं को सुनने के लिए सेमिनार की सिफारिशों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

अध्यक्ष हेमाकुमार ने संगठनों तथा राज्य के लोगों से आग्रह किया कि वे राज्य के युवाओं के भविष्य के हित में आंदोलन या बंद के रूप में सेमिनार में किसी तरह का कोई व्यवधान नहीं डालें।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

4 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.