Categories: News-Headlines

मणिपुर में स्थिति सामान्‍य होने के कारण सरकार ने अधिकांश जिलों में कर्फ्यू में ढील देने का निर्णय लिया

मणिपुर में, सामान्य स्थिति धीरे-धीरे बहाल हो रही है क्योंकि राज्य में पिछले चौबीस घंटों में कोई हिंसा नहीं हुई है। राज्य सरकार ने अधिकांश जिलों में कुछ घंटों के लिए जनता कर्फ्यू में ढील देने का भी निर्णय लिया है। इंफाल पश्चिम और पूर्वी जिले में आज सुबह पांच बजे से आठ बजे तक तीन घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है। कुछ जिलों में शाम को कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।

बाजार में आवश्यक खाद्य सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोग आज सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर लाइन में लग गए। इस बीच सेना और अर्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च जारी रखा है और बचाव एवं निकासी का काम जारी है।

मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह पिछले कई दिनों से इंफाल में हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। विभिन्न समुदायों के नेता और नागरिक संगठन तनाव को शांत करने के लिए आगे आए है और जनता से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

1 hour ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

1 hour ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

1 hour ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

1 hour ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

3 hours ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की ऑनलाइन सुनवाई की

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.