Categories: News-Headlines

मणिपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार के साथ कर्फ्यू में और ज्‍यादा ढील दी गई

मणिपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार के साथ कर्फ्यू में और ज्‍यादा ढील दी गई है। राज्‍य सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने आज इंफाल में कहा कि राज्य में दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग अब खुल गए हैं और आवश्यक वस्तुओं के ट्रक सुरक्षित इंफाल पहुंच गए हैं। आज रात एल.पी.जी. ट्रक सहित लगभग 76 ट्रक इंफाल पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य में फर्जी खबरों और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए अफवाह मुक्त मणिपुर कक्ष खोला है। इस कक्ष में, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी फर्जी खबर की पुष्टि के लिए मोबाइल नंबर 94852 80461 पर संपर्क किया जा सकता है।

कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस को घटना के दौरान पांच लोगों के लापता होने की शिकायत मिली है। पुलिस और अर्धसैनिक बल उनका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। किसी भी अवांछित घटना को नियंत्रित करने के लिए सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.