Categories: News-Headlines

भूपेन्द्र यादव और केरी ने कॉप 26 के दौरान घोषित भारत के महत्त्वाकांक्षी जलवायु कार्यवाही लक्ष्यों सहित विस्तृत मुद्दों पर बातचीत की

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव और जलवायु पर अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी ने 10 जनवरी, 2022 को भारतीय समयानुसार सायं सात बजे (19:00) टेलीफोन पर बातचीत की।

भूपेन्द्र यादव और जॉन केरी ने कॉप 26 के दौरान घोषित भारत के महत्त्वाकांक्षी जलवायु कार्यवाही लक्ष्यों सहित विस्तृत मुद्दों पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने चार मान्य स्तंभों: जलवायु महत्त्वाकांक्षा, वित्त जुटाने के प्रयास, संयोजन और अनुकूलन तथा वानिकी के जरिये इंडिया-यूएस क्लाइमेट ऐक्शन एंड फाइनेन्स मोबिलाइजेशन डायलॉग (सीएएफएमडी – भारत-अमेरिका जलवायु कार्यवाही और वित्तीय एकजुटता संवाद) को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

भूपेन्द्र यादव ने एल.आई.एफ.ई (लाइफस्टाइल फॉर एनवॉयरनेमेंट–जलवायु अनुकूल जीवनशैली) पर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। उल्लेखनीय है कि ग्लासगो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अभियान का मंत्र दिया था।

दोनों नेताओं ने मेजर इकोनॉमीज फोरम (एमईएफ–प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का मंच) की आगामी बैठक के बारे में भी चर्चा की।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.