Categories: News-Headlines

‘भूकंप से तबाह तुर्की में NDRF के बचाव और राहत कार्यों की दुनिया भर में व्यापक सराहना की गई है’: अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कहा कि भूकंप से तबाह तुर्की में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) द्वारा किए जा रहे बचाव और राहत कार्यों की दुनिया भर में व्यापक रूप से सराहना की गई है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन समारोह में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘एक समय था जब भारत मदद लेता था, सेवाएं लेता था, आज हमने ‘नए भारत’ में (वैश्विक स्तर पर) सहयोग बढ़ाया है, भारत की क्षमता एवं हैसियत बदल गई है, और यह बदलते भारत, एक सशक्त भारत का प्रतिबिंब है।’’

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, ‘जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि यह युद्ध का युग नहीं है, तो पूरी दुनिया इस पर गौर करती है।’ उन्होंने कहा, ‘आज हम किसी भी मदद के लिए दुनिया की तरफ नहीं देखते हैं; पूरा विश्व भारत को अवसरों की भूमि के रूप में देखता है, चाहे वह अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन हो या हमारा मिशन लाइफ। यहां तक कि कोविड महामारी के दौरान भी सरकार ने सभी क्षेत्रों में अनगिनत सुधार लागू किए। और रक्षा (क्षेत्र) में हमने 15,000 करोड़ रुपये मूल्‍य का निर्यात किया है। और अगले तीन साल में हमने 5 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखा है।’

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, ‘ संकट काल में हमने हर जगह मदद का हाथ बढ़ाया है, चाहे वह नेपाल हो, अफगानिस्तान हो, या श्रीलंका, इत्‍यादि हो। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम नई ऊंचाईयों को छू रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत ने 21,000 से भी अधिक छात्रों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया था, जिसमें 18 पड़ोसी देशों के कुछ छात्र भी शामिल थे।’

उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन गंगा चुनौतीपूर्ण था, – भारी गोलीबारी, मिसाइलों की बारिश, और धमाकों के बीच हजारों छात्रों को युद्ध क्षेत्र से सुरक्षि‍त बाहर निकालना मिशन इम्पॉसिबल था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इसे सफल बना दिया। यह दृश्य तब देखा गया जब कई विदेशी छात्रों ने भारतीय तिरंगा लहराया, ताकि उन्हें सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया जा सके।’

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, ‘यह बड़ी संख्‍या में लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाने का पहला उदाहरण नहीं था।’

उन्होंने कहा, ‘‘सीरिया में, लीबिया में और यहां तक कि नेपाल में आए भूकंप के दौरान, या अफगानिस्तान में, जहां बड़ी-बड़ी ताकतों के लिए भी काम करना मुश्किल हो गया, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के सिद्धांत पर अमल करने की मिसाल कायम की है।’’

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

1 hour ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

1 hour ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

1 hour ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

1 hour ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

3 hours ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की ऑनलाइन सुनवाई की

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.