वर्ष 2021 में भारत से चीन को निर्यात वर्ष 2019 की तुलना में करीब 34 फीसदी बढ़कर 22.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2019 में यह आंकड़ा 17.1 अरब डॉलर रहा था। इसी अवधि में भारत का चीन से आयात 28 फीसदी बढ़कर 87.5 अरब डॉलर हो गया जो वर्ष 2019 में 68.4 अरब डॉलर रहा था।
इस तरह भारत एवं चीन के बीच व्यापार घाटा वर्ष 2021 में बढ़कर 64.5 अरब डॉलर हो गया जबकि वर्ष 2019 में यह 51.2 अरब डॉलर रहा था।
व्यापार विशेषज्ञों का कहना है कि वर्ष 2021 में भारत का चीन को निर्यात चीन से आयात की तुलना में कहीं अधिक तेजी से बढ़ा है। भारतीय निर्यात संगठन महासंघ के उपाध्यक्ष खालिद खान ने कहा कि निर्यातकों के लिए चीन में निर्यात बढ़ाने की भरपूर संभावनाएं हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment