भारत ने कहा है कि वह रूसी सेना से भारतीयों को जल्दी सेवा मुक्त करने से जुड़े सभी मामले रूसी अधिकारियों के समक्ष शीर्ष प्राथमिकता के तौर पर सक्रियता से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के समाचार सही नहीं हैं कि रूसी सेना में काम कर रहे कुछ भारतीय वहां से कार्य मुक्त होने के लिए सहायता मांग रहे हैं।
मंत्रालय ने कहा कि मॉस्को में भारतीय दूतावास के संज्ञान में लाए गए प्रत्येक ऐसे मामले रूसी अधिकारियों के समक्ष रखे गये हैं और जो मामले मंत्रालय के संज्ञान में लाए गए हैं, उन पर भी दिल्ली में रूसी दूतावास के अधिकारियों से चर्चा की गई है। इसके परिणामस्वरूप कई भारतीयों को रूसी सेना से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
इससे पहले, भारत सरकार ने शुक्रवार को कहा था कि वह रूसी सेना में सहायक कर्मचारियों के तौर पर काम कर रहे भारतीयों को जल्दी सेवा मुक्त किए जाने के संबंध में रूस के सम्पर्क में है। साथ ही, भारतीय नागरिकों से यूक्रेन में संघर्ष वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि मंत्रालय को इस बात की जानकारी है कि कुछ भारतीय रूसी सेना में सहायक कर्मचारी के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मॉस्को में भारतीय दूतावास ने नियमित रूप से इस मामले को रूसी अधिकारियों के सामने उठाया है, ताकि ऐसे कर्मचारियों को जल्द कार्यमुक्त किया जा सके।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment