Categories: News-Headlines

भारत सरकार ने ‘प्रोजेक्ट स्मार्ट’ के लिए जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) के साथ संयुक्त रूप से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय तथा रेल मंत्रालय ने ‘मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल के साथ स्टेशन एरिया डेवलपमेंट’ (प्रोजेक्ट-स्मार्ट) के लिए संयुक्त रूप से जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रोजेक्ट-स्मार्ट में मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे (एमएएचएसआर) स्टेशनों के आस-पास के क्षेत्रों को विकसित करने की परिकल्‍पना की गई है। इसका उद्देश्‍य यात्रियों और अन्‍य हितधारकों की पहुंच एवं सुविधा को बढ़ाना तथा स्‍टेशन क्षेत्रों के आसपास आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है

यह परियोजना एमएएचएसआर स्टेशनों के आसपास के क्षेत्रों की योजना, विकास और प्रबंधन के लिए राज्य सरकारों, नगर निगमों तथा शहरी विकास प्राधिकरणों की संस्थागत क्षमता को आसान बनाने और उसमें वृद्धि करने में सहायता प्रदान करेगी। इस समझौते ज्ञापन पर चार हाईस्‍पीड रेल स्‍टेशनों-साबरमती और सूरत (गुजरात), विरार और ठाणे (महाराष्‍ट्र) के लिए हस्‍ताक्षर किए गए हैं। इस मार्ग पर आने वाले 12 स्‍टेशनों में से सूरत, विरार और ठाणे ग्रीन फील्ड है और साबरमती ब्राउन फील्ड डेवलपमेंट है।

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, गुजरात और महाराष्ट्र सरकार तथा जेआईसीए द्वारा दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई में प्रोजेक्ट-स्मार्ट के लिए सेमिनारों और क्षेत्र भ्रमण की एक श्रृंखला का आयोजन कर रहे हैं। इस श्रृंखला का पहला सेमिनार 8 मई, 2023 को निर्माण भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जापान दूतावास, जेआईसीए मुख्यालय, जेआईसीए इंडिया ऑफिस, जेआईसीए विशेषज्ञों की टीम, रेल मंत्रालय, नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, टीसीपीओ के अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया है।

इस समिनारों में हुए विचार-विमर्श से साबरमती, सूरत, विरार और ठाणे एचएसआर स्टेशनों के लिए ‘स्टेशन क्षेत्र विकास योजना’ तैयार करने और ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) के लिए जापान, भारत तथा अन्य देशों में अपनाए गए अनुभवों और पद्धतियों से युक्त मॉडल हैंडबुक तैयार करने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

8 hours ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

8 hours ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

9 hours ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

9 hours ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

9 hours ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.