Categories: News-Headlines

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) के सहयोग से आज G20 पर्यटन और एसडीजी डैशबोर्ड का अनावरण किया

पर्यटन एवं संस्कृति और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक वर्चुअल समारोह के दौरान डैशबोर्ड का अनावरण किया।

भारत की जी20 अध्यक्षता के अंतर्गत और यूएनडब्ल्यूटीओ के विशेषज्ञों की ज्ञानवर्धक साझेदारी के साथ विकसित किया गया यह डैशबोर्ड टिकाऊ पर्यटन के लिए भारत की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। यह जी20 देशों की सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों, विषयवार अध्ययनों और अंतर्दृष्टि को प्रदर्शित करता है। इसको सभी सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने के लिए तैयार किया गया है। एसडीजी डैशबोर्ड भारत की जी20 अध्यक्षता की एक स्थायी विरासत है, जो दुनिया भर के पर्यटन उद्योग में वैश्विक सहयोग एवं सतत विकास के प्रति इसके समर्पण को प्रदर्शित करता है।

जी20 पर्यटन और एसडीजी डैशबोर्ड एक व्यापक ऑनलाइन सार्वजनिक मंच के रूप में कार्य करता है, जिसमें जी20 पर्यटन कार्य समूह का संपूर्ण सामूहिक ज्ञान समाहित होता है। यह गोवा रोडमैप, सर्वेक्षण परिणाम, विषयवार अध्ययन और जी20 देशों की सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को समेकित करता है। एसडीजी डैशबोर्ड स्थायी पर्यटन कार्य प्रणालियों में निरीक्षण आधारित अंतर्दृष्टि प्रदान करता है और ज्ञान के आदान-प्रदान, सहयोग एवं विकास के लिए एक मंच भी उपलब्ध कराता है।

वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम में जी20 सदस्य राष्ट्रों, आमंत्रित देशों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और भारत के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों तथा औद्योगिक हितधारकों ने भी हिस्सा लिया।

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय में अपर सचिव की प्रारंभिक टिप्पणी के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उन्होंने जी20 पर्यटन और एसडीजी डैशबोर्ड के महत्व पर प्रकाश डाला। अपर सचिव ने विशेष तौर पर उल्लेख करते हुए कहा कि डैशबोर्ड को भारत के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप भारत की जी20 अध्यक्षता में देश को समावेशी, महत्वाकांक्षी और कार्य-उन्मुख बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। भारत की जी20 अध्यक्षता से एक विरासत तैयार करने के लिए भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) के साथ साझेदारी में जी20 पर्यटन और एसडीजी डैशबोर्ड को तैयार किया है।

यूएनडब्ल्यूटीओ के एक संबोधन में कहा गया कि जी20 देश दुनिया भर में 70% से अधिक पर्यटन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका नेतृत्व इस सेक्टर के रूपांतरण में निर्णायक है। जी20 पर्यटन और एसडीजी डैशबोर्ड जी20 पर्यटन कार्य समूह का एक ठोस परिणाम है और यह सभी के लिए एक संदर्भ उपकरण की तरह कार्य करता है। यूएनडब्ल्यूटीओ ने कहा कि वह इसे कार्यान्वित बनाने के लिए भारत के पर्यटन मंत्रालय के साथ सहयोगी बनकर बहुत प्रसन्न है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पर्यटन एवं संस्कृति और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी द्वारा एक लॉन्च वीडियो के साथ डैशबोर्ड का शुभारंभ था। इस वीडियो में जी20 के पर्यटन कार्यकारी समूह के प्रयासों एवं परिणामों को दर्शाया गया है और डैशबोर्ड की विशेषताओं की मुख्य बातें प्रदर्शित की गई हैं।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने अपने संबोधन के दौरान इस पहल के महत्व को रेखांकित किया। केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि ‘जी20 पर्यटन और एसडीजी डैशबोर्ड हमारे देश की डिजिटल प्रगति का एक प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह वैश्विक स्तर पर सभी सार्वजनिक व निजी हितधारकों के लिए ज्ञान के प्रतीक के रूप में कार्य करता है। जी किशन रेड्डी ने कहा कि यह ज्ञान का कोष प्रदान करता है और सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पर्यटन उद्योग को अधिक स्थिरता, लचीलापन और समावेशिता के साथ आगे की तरफ ले जाना है।

भारत के पर्यटन तथा पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाइक ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि जी20 पर्यटन और एसडीजी डैशबोर्ड भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह पर्यटन क्षेत्र की बेहतरी के लिए डिजिटलीकरण के लाभों का उपयोग करने व संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य 2030 को प्राप्त करने की हमारी प्रतिबद्धता के साथ पूरी तरह से मेल खाता है।

गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे, भारत – संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के कंट्री हेड अधिकारी अतुल बगई, गुजरात व जम्मू-कश्मीर राज्य सरकरों के पर्यटन सचिव तथा कई उद्योगपतियों एवं उद्योग हितधारकों ने भी कार्यक्रम के दौरान इस पहल पर वैश्विक परिप्रेक्ष्य में अपने विचार प्रस्तुत किये।

जी20 पर्यटन और एसडीजी डैशबोर्ड बड़ी तेजी से परिवर्तित हो रहे आज के वैश्विक पर्यटन परिदृश्य में एक सहयोगी ज्ञान-साझाकरण मंच के रूप में कार्य करेगा, जो वैश्विक समुदाय को अधिक टिकाऊ, लचीला और समावेशी पर्यटन संचालित करने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करेगा। डैशबोर्ड का शुभारंभ सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और यह भारत की जी20 अध्यक्षता के अंतर्गत वैश्विक समुदाय की सामूहिक प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करता है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.