Categories: News-Headlines

भारत समुद्रयान मिशन के अंतर्गत खनिजों जैसे ससाधनों का पता लगाने के लिए एक अभियान शुरू कर रहा है

भारत समुद्रयान मिशन के अंतर्गत खनिजों जैसे ससाधनों का पता लगाने के लिए एक अभियान शुरू कर रहा है। इसमें तीन लोग समुद्र में 6 हजार मीटर की गहराई में जाकर अनुसंधान करेंगे। पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि पनडुब्बी मत्स्य 6000 तीन लोगों को समुद्र में ले जाएगा। इस मिशन के अगले तीन वर्षों में साकार होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि समुद्रयान को राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान, चेन्नई ने विकसित किया है। सामान्य प्रचलन स्थिति में 12 घंटे तक चलने की क्षमता है तथा किसी आपातस्थिति में मानव सुरक्षा के लिए 96 घंटे तक चलने की क्षमता है। डॉ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 और 2022 में स्वतंत्रता दिवस संबोधन में डीप ओशन मिशन का जिक्र किया था। केंद्र ने पांच साल के लिए डीप ओशन मिशन के वास्ते चार हजार करोड़ रुपये से अधिक के बजट को मंजूरी दी थी। अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार के ‘नए भारत’ के दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है जो विकास के दस प्रमुख आयामों में से एक के रूप में नीली अर्थव्यवस्था को उजागर करता है।

Leave a Comment

Recent Posts

सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं।… Read More

11 hours ago

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मद्देनजर कड़े सुरक्षा प्रबंधों की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मद्देनजर कड़े सुरक्षा प्रबंधों… Read More

11 hours ago

NIA ने कोलकाता में 79 देसी बम की बरामदगी के मामले की जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज की

एनआईए ने पश्चिम बंगाल में 79 देसी बमों की बरामदगी के मामले की जांच के… Read More

15 hours ago

पीयूष गोयल ने उद्योग जगत से भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते के अंतर्गत शिक्षा, प्रतिभा के आवागमन और अंतर-क्षेत्रीय अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर की पूर्व संध्या पर, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग… Read More

17 hours ago

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी जारी रहने का पूर्वानुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.