Categories: News-Headlines

भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘स्‍लाइनेक्‍स-23’ का 10वां संस्करण कोलंबो में आयोजित

भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘स्‍लाइनेक्‍स-23’ (श्रीलंका-भारत नौसेना अभ्यास) का 10वां संस्करण 03 से 08 अप्रैल 2023 तक कोलंबो में आयोजित किया जा रहा है। यह अभ्यास दो चरणों – 03 अप्रैल से 05 अप्रैल 2023 तक बंदरगाह चरण और उसके बाद 06 से 08 अप्रैल 2023 तक समुद्री चरण में आयोजित हो रहा है।

भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व आईएनएस किल्‍टन, एक स्वदेशी कामोर्टा क्‍लास एएसडब्ल्यू कार्वेट तथा आईएनएस सावित्री, एक अपतटीय गश्ती पोत द्वारा किया जा रहा है। श्रीलंका नौसेना का प्रतिनिधित्व एसएलएनएस गजबाहू और एसएलएनएस सागर द्वारा किया जा रहा है। समुद्री गश्ती विमान, हेलीकॉप्टर और दोनों देशों की नौसेना के विशेष बल भी इस युद्धाभ्‍यास में भाग लेंगे। स्‍लाइनेक्‍स का पिछला संस्करण विशाखापत्तनम में 07-12 मार्च 2022 तक आयोजित किया गया था।

स्‍लाइनेक्‍स का उद्देश्य अंतरसंचालन (इंटरऑपरेबिलिटी) को बढ़ाना, आपसी समझ को बेहतर बनाना और संयुक्त रूप से बहु-आयामी समुद्री संचालन करते हुए सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करना है। दोनों नौसेनाओं के बीच मैत्री और भाईचारे के संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए बंदरगाह चरण के दौरान पेशेवर, सांस्कृतिक और खेल आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक आदान-प्रदान की भी योजना बनाई गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

15 hours ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

16 hours ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

16 hours ago

Brazil vs Egypt: FIFA World Cup 2026 को लेकर बढ़ा उत्साह, स्टार खिलाड़ियों पर टिकी नजर

Brazil vs Egypt मैच को लेकर फुटबॉल फैंस में उत्साह Brazil vs Egypt मुकाबले को… Read More

16 hours ago

सलिम कुमार का निधन, मलयालम सिनेमा ने खोया अपना दिग्गज कलाकार

नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता सलिम कुमार नहीं रहे मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और नेशनल… Read More

16 hours ago

कुलदीप यादव की फिर चर्चा, टीम इंडिया के स्पिनर ने बढ़ाई गेंदबाजी की धार

कुलदीप यादव एक बार फिर सुर्खियों में, शानदार गेंदबाजी से बढ़ा कद भारतीय क्रिकेट टीम… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.