Categories: News-Headlines

भारत शत्रुतापूर्ण इरादे वाले किसी भी देश से अपने लोगों की रक्षा के लिए हमेशा तैयार: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत कभी भी आक्रामक नहीं रहा है, लेकिन शत्रुतापूर्ण इरादे वाले किसी भी देश से अपने लोगों की रक्षा करने के लिए वह हमेशा तैयार है।

राजनाथ सिंह आज लखनऊ में रक्षा प्रौद्योगिकी और परीक्षण केंद्र तथा ब्रह्मोस विनिर्माण केंद्र की आधारशिला रखने के बाद बोल रहे थे। ये केंद्र रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा बनाए जा रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बनाने का उद्देश्य एक सुरक्षा कवच तैयार करना है। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली भारत और रूस के बीच केवल तकनीकी सहयोग को ही नहीं बल्कि लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक, राजनीतिक और राजनयिक संबंधों को भी दर्शाती है।

उन्होंने ब्रह्मोस को दुनिया का सबसे अच्छा और सबसे तेज तथा सटीक-मारक क्षमता वाला हथियार बताया है। उन्होंने कहा कि इसने 21वीं सदी में भारत की विश्वसनीय प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत किया है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश रक्षा आद्योगिक गलियारे (यूपी डीआईसी) में रक्षा और अंतरिक्ष वैमानिकी निर्माण समूहों के तेज विकास के लिए लगभग 22 एकड़ में अपनी तरह का पहला रक्षा प्रौद्योगिकी और परीक्षण केंद्र (डीटीटीसी) स्थापित किया जा रहा है।

ब्रह्मोस एयरोस्पेस का यह ब्रह्मोस विनिर्माण केंद्र, यूपी डीआईसी के लखनऊ नोड में एक अत्याधुनिक सुविधा वाला केंद्र होगा। यहां अगली पीढ़ी के ब्रह्मोस मिसाइल बनाए जाएंगे। यह नया केंद्र अगले दो से तीन वर्षों में बनकर तैयार हो जाएगा। यहां प्रतिवर्ष 80 से 100 ब्रह्मोस-एनजी मिसाइलें बनाई जाएंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.