रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री भगवंत खुबा ने कहा है कि भारत विश्व में सबसे न्यूनतम दर पर देश के किसानों को यूरिया उपलब्ध करा रहा है। लोकसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए भगवंत खुबा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उर्वरकों के दाम बढ़ रहे हैं, तब भारत सरकार किसानों को कम से कम कीमत पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सब्सिडी प्रदान कर रही है।
भगवंत खुबा ने कहा कि छह नए यूरिया उत्पादन संयंत्र क्रियान्वित है और वे देश की यूरिया आवश्यकता को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन संयंत्रों से 76 लाख 20 हजार मेट्रिक टन यूरिया का उत्पादन किया जा रहा है। भगवंत खुबा ने कहा है कि देश में यूरिया की कोई कमी नहीं है और सरकार किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक उपलब्ध करा रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment