भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच गृह मंत्रालय से संबंधित चौथा संवाद आज वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने किया और ब्रिटेन के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह कार्यालय के स्थायी सचिव मैथ्यू रायक्रॉफ्ट ने किया।
वार्ता के दौरान आंतरिक सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, प्रत्यर्पण मामले, प्रवासन और संचार आदि सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। भारत ने ब्रिटेन के अधिकारियों से लंबित पड़े प्रत्यर्पण मामलों में तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया।
भारतीय पक्ष ने ब्रिटेन में कुछ चरमपंथियों तथा कट्टरपंथी तत्वों की भारत विरोधी गतिविधियों पर भी चिंता व्यक्त की। ब्रिटिश पक्ष से ऐसे तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखने और उचित सक्रिय कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर आपसी सहमति भी बनी।
इस बैठक का समापन दोनों पक्षों द्वारा सुरक्षा संबंधी द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर सहमति प्रकट करने के साथ हुई।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment