भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 3,207 नए मामले सामने आए। 3,410 लोग ठीक हुए और 29 लोगों की मृत्यु हुई। अभी सक्रिय मामले 20,403 हैं।
भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 190.34 करोड़ (1,90,34,90,396) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,36,58,273 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.05 करोड़ (3,05,07,974) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई थी।
भारत में सक्रिय मामले आज 20,403 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.05 प्रतिशत हैं। स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 3,410 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,25,60,905 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,207 नए मामले सामने आएं।
पिछले 24 घंटों में कुल 3,36,776 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 84.10 करोड़ से अधिक (84,10,29,858) जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.82 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर भी 0.95 प्रतिशत है।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment