Categories: News-Headlines

भारत में कोविड-19 से ठीक हुए लोगों की संख्‍या तीन करोड़ से अधिक हुई, पिछले 24 घंटों में 37,154 नये मामले दर्ज

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए देश में कोविड-19 से ठीक हुए लोगों की संख्या तीन करोड़ से अधिक हो गई है। कोविड महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक संक्रमित हुए लोगों में से 3,00,14,713 लोग पहले ही ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान ठीक हुए मरीजों की संख्‍या 39,649 रही। इस प्रकार कुल मिलाकर रिकवरी दर 97.22 प्रतिशत हुई है, जो लगातार रिकवरी के बढ़ते हुए रूझान को दर्शाती है।

दूसरी ओर भारत की संचयी टीकाकरण कवरेज 37.73 करोड़ के स्‍तर को पार कर गई है। आज प्रात: सात बजे तक प्राप्‍त रिपोर्ट के अनुसार 48,51,209 सत्रों के माध्‍यम से कुल मिलाकर 37,73,52,501 टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 12,35,287 टीके लगाए गए।

कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून, 2021 को शुरू हुआ। केन्‍द्र सरकार देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति और दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 37,154 दैनिक नये मामले सामने आए हैं। पिछले 15 दिनों से लगातार दैनिक नये मामलों की संख्‍या 50,000 से कम चल रही है। यह केन्‍द्र और राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के लगातार और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या आज 4,50,899 हो गई है और सक्रिय मामले अब देश के कुल संक्रमित मामलों के केवल 1.46 प्रतिशत ही हैं।

पूरे देश में परीक्षण क्षमता में लगातार बढ़ोतरी से पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 14,32,343 व्‍यक्तियों की जांच की गई। देश में अब तक कुल मिलाकर 43 करोड़ (43,23,17,813) परीक्षण किये जा चुके हैं। देश में जहां एक ओर परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं साप्‍ताहिक संक्रमण में भी लगातार गिरावट हो रही है। साप्‍ताहिक संक्रमण दर वर्तमान में 2.32 प्रतिशत है, जबकि दैनिक संक्रमण दर आज 2.59 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर पिछले 21 दिनों से लगातार 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और यह 35 दिनों से लगातार 5 प्रतिशत से कम चल रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत ने बिजली की लगभग 256 गीगावाट की उच्चतम मांग को बिना किसी कमी के पूरा किया

भारत ने 25 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:38 बजे बिजली की अपनी अब तक की… Read More

1 minute ago

NHRC ने 21 राज्यों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली को लू से प्रभावित होने वाले लोगों के जीवन की रक्षा के लिए पहले से ही कार्रवाई करने को कहा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने 21 राज्यों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र- दिल्ली में देश में… Read More

1 hour ago

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दक्षिण तटीय रेलवे और आंध्र प्रदेश में इसके व्यापक विस्तार के लिए राजपत्र अधिसूचना जारी करने के संबंध में घोषणा की

रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विशाखापत्तनम में… Read More

1 hour ago

NCB ने आज तुर्की से कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को वापस लाने में एक बड़ी सफलता हासिल की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नार्को सिंडिकेट के खिलाफ मोदी सरकार की… Read More

1 hour ago

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NCERT द्वारा वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए प्रकाशित पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, छपाई और वितरण की समीक्षा की

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.