आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार भारत में आमूल टीकाकरण कवरेज आज 36.48 करोड़ के पार हो गया। कुल 47,40,833 सत्रों में टीके की कुल 36,48,47,549 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 33,81,671 खुराकें दी गईं। कोविड-19 टीकाकरण का नया अध्याय 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है।
पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 45,892 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। लगातार 11 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।
भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 4,60,704 दर्ज की गई है, जो अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.50 प्रतिशत रह गया है। महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 2,98,43,825 लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 44,291 मरीज स्वस्थ हुये हैं। इसके अनुसार रिकवरी दर 97.18 प्रतिशत है, जिसमें लगातार बढ़ने का रुझान बना हुआ है।
देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 18,93,800 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 42.52 करोड़ से अधिक (42,52,25,897) जांचें की गईं हैं। एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर में भी लगातार गिरवाट दर्ज की गई। इस समय साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.37 प्रतिशत है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.42 प्रतिशत रही। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 17 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और एक महीने से पांच प्रतिशत से नीचे कायम है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment