पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 73,63,706 खुराकें देने के साथ ही भारत ने 126.53 करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। आज सुबह सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 1,26,53,44,975 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच गया है। टीकाकरण की इस सफलता को 1,31,55,745 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया।
पिछले 24 घंटों में 8,190 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,40,53,856 है। परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.35 प्रतिशत है। बीते लगातार 160 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त एवं सतत प्रयासों का ही परिणाम है। पिछले 24 घंटों में कुल 8,603 नये मामले सामने आये। सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 99,974 है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.29 प्रतिशत हैं। जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।
देश में कोविड जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 12,52,596 जांच की गईं। भारत ने अब तक 64.60 करोड़ से अधिक (64,60,26,786) नमूनों की कोविड जांच की है।
एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 0.81 प्रतिशत है, जो पिछले 20 दिनों से एक प्रतिशत से नीचे पर कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.69 प्रतिशत है। वह भी पिछले 61 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 96 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
India White-Ball Series: चोटिल खिलाड़ियों की जगह Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका… Read More
CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More
उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment