Categories: News-Headlines

दिल्ली सीमा शुल्क ने पाकिस्तान मूल के 1.2 करोड़ रुपये कीमत के 2,800 किलो कॉस्मेटिक सामानों की तस्करी का माल जब्त किया

दिल्ली सीमा शुल्क ने 29 नवंबर,2021 को एक त्वरित कार्रवाई में धोखाधड़ी के अनोखे तरीके का खुलासा किया और 1.2 करोड़ रुपये मूल्य का तस्करी का माल जब्त किया। एयर कार्गो एक्सपोर्ट कमिश्नरेट के विशेष खुफिया अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए न्यू कूरियर टर्मिनल पर एक आयातित खेप की जांच की। इसमें पाकिस्तान मूल के 2,800 किलोग्राम वजन के कॉस्मेटिक उत्पादों की तस्करी का मामला सामने आया। इस सामान को पकड़े जाने से बचाने के लिए घरेलू सामानों की आड़ में अबूधाबी के रास्ते लाया जा रहा था।

अबूधाबी से उड़ान संख्या ईवाई 218 के द्वारा सामान की 87 खेप पहुंची थीं। जांच में 84 खेप में पाकिस्तानी मूल के कॉस्मेटिक्स पाए गए, वहीं 3 खेप में बहरीन से लाए गए परफ्यूम कंसट्रेट थे। पाकिस्तान से आने वाले आयातित सामानों पर 200 प्रतिशत की दर से मूल सीमा शुल्क लगता है। इस सामान को मूल देश और सामान के विवरण, मूल्य की गलत घोषणा के द्वारा कूरियर के माध्यम से प्रवेश दिलाने का प्रयास किया गया। इस प्रकार लागू सीमा शुल्क और आईजीएसटी से बचने की कोशिश की जा रही थी। इस तरह 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की कर चोरी की कोशिश की गई थी।

सामान की तस्करी और पकड़े जाने से बचने के लिए, उक्त खेपों को भेजने के लिए देश भर में व्यापारियों (प्राप्तकर्ताओं) के 87 विशेष नाम और पतों का इस्तेमाल किया गया, हालांकि सामान के थैले एक जैसे थे। असली दोषी का पता लगाने के लिए मामले में जांच जारी है, जिस पर छद्म प्राप्तकर्ताओं के अलग-अलग नाम और पतों का इस्तेमाल किए जाने का संदेह है।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

14 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

1 day ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

1 day ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.