पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 79,12,202 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 94 करोड़ (93,99,15,323) के नजदीक पहुंच गया। इसे 91,40,316 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।
पिछले 24 घंटों में 23,070 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,32,48,291 है। परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 97.98 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है। लगातार 104 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है। पिछले 24 घंटों में कुल 19,740 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2,36,643 है, जो 206 में दिनों में न्यूनतम हैं। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.70 प्रतिशत हैं।
देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 12,69,291 जांच की गईं। भारत ने अब तक 58.13 करोड़ से अधिक (58,13,12,481) नमूनों की कोविड जांच की है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.62 प्रतिशत है, जो पिछले 106 दिनों में 3 प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.56 प्रतिशत है। वह भी पिछले 40 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 123 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment