Categories: News-Headlines

भारत-मलेशिया संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास हरिमऊ शक्ति-2022 मलेशिया के क्‍लांग स्थित पुलाई में शुरू

भारत-मलेशिया संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास ‘हरिमऊ शक्ति-2022’ आज 28 नवम्‍बर को मलेशिया के क्‍लांग स्थित पुलाई में शुरू हुआ जो 12 दिसम्‍बर, 2022 तक चलेगा। हरिमऊ शक्ति अभ्‍यास भारत और मलेशियाई सेना के बीच किया जाने वाला वार्षिक प्रशिक्षण अभ्‍यास है और यह 2012 से आयोजित किया जा रहा है।

इस वर्ष इस अभ्‍यास में भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट और मलेशियाई सेना की रॉयल मलय रेजिमेन्‍ट भाग ले रही हैं और वह इस दौरान अपने विभिन्‍न अभियानों से प्राप्‍त अनुभवों को एक दूसरे के साथ साझा करेंगी ताकि दुर्गम वन क्षेत्रों में किए जाने वाले विभिन्‍न अभियानों की योजना बनाने और उन्‍हें पूरा करने के संबंध में पारस्‍परिक समन्‍वय को बढ़ाया जा सके। इस अभ्‍यास के दौरान वन क्षेत्रों में पारम्‍परिक अभियानों के लिए बटालियन स्‍तर की कमांड प्‍लानिंग एक्‍सरसाइज़ (सीपीएक्‍स) और कंपनी स्‍तर की फील्‍ड ट्रेनिंग एक्‍सरसाइज़ (एफटीएक्‍स) की जाएगी।

संयुक्त अभ्यास कार्यक्रम में बटालियन स्तर पर रसद की योजना बनाने के अलावा एक संयुक्त कमांड पोस्ट, संयुक्त निगरानी केंद्र की स्थापना, हवाई संपत्ति विशेषज्ञता, तकनीकी प्रदर्शन, दुर्घटना प्रबंधन और हताहतों को निकालना शामिल है। संयुक्त फील्‍ड ट्रेनिंग एक्‍सरसाइज़, संयुक्त युद्ध चर्चा और संयुक्त प्रदर्शन दो दिवसीय अभ्यास के साथ समाप्त होंगे, जहां सामरिक कौशल बढ़ाने, बलों के बीच अंतर-संचालन क्षमता बढ़ाने और सेना से सेना के संबंधों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

“हरिमऊ शक्ति अभ्यास” भारतीय सेना और मलेशियाई सेना के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाएगा और इस तरह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.