भारत-पेरू संयुक्त आयोग की दूसरी बैठक कल नई दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक में दोनों देशों ने पारंपरिक मैत्रीपूर्ण संबंधों की समीक्षा की, साथ ही व्यापार और निवेश सहित आपसी हित के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय में पूर्वी मामलों के सचिव सौरभ कुमार और पेरू के विदेश उप-मंत्री इग्नेशियो एग्यूरास ने बैठक की सह-अध्यक्षता की। दोनों देशों ने क्षेत्रीय और बहुपक्षीय महत्व के मौजूदा प्रासंगिक मुद्दों पर चर्चा की। भारत और पेरू बहुपक्षीय मंचों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में सहयोग करने पर भी सहमत हुए। पेरू ने जी20 की अध्यक्षता में ग्लोबल साउथ यानी विश्व के कम विकसित और विकासशील देशों की आवाज उठाने के लिए आभार व्यक्त किया। इग्नेशियो एग्यूरास ने इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित ग्लोबल साउथ शिखर सम्मलेन में पेरू के राष्ट्रपति को आमंत्रित करने के लिए भी धन्यवाद दिया। दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों की 60वी वर्षगांठ के अवसर पर शीर्ष नेतृत्व की यात्राओं, व्यापार, संस्कृति, शैक्षणिक और अन्य द्विपक्षीय कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमत हुए।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment