Categories: News-Headlines

भारत पेट्रोलियम ने हरित हाइड्रोजन उत्पादन के लिए भाभा परमाणु अनुसंधान केन्‍द्र के साथ सहयोग किया

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल), एक ‘महारत्न’ और एक फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनी ने भाभा परमाणु अनुसंधान केन्‍द्र(बीएआरसी) के साथ मिलकर हरित हाइड्रोजन उत्पादन के लिए क्षारीय इलेक्ट्रोलाइजर प्रौद्योगिकी का विस्तार किया है। वर्तमान में, इलेक्ट्रोलाइजर संयंत्रों का आयात किया जाता है। अक्षय ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए देश की प्रतिबद्धता का समर्थन करने के लिए यह अपनी तरह की पहली पहल है।

रिफाइनरियां पेट्रोल, डीजल और अन्य रसायनों को बनाने के लिए डी-सल्फराइजेशन के लिए बड़ी मात्रा में हाइड्रोजन का उपयोग करती हैं। वर्तमान में, प्राकृतिक गैस से मीथैन को गर्म करने की प्रक्रिया से हाइड्रोजन रिफाइनरी में बनाई जाती है लेकिन इसके परिणामस्वरूप उच्च कार्बन‍डाइक्साइड उत्सर्जन होता है। इसलिए, रिफाइनर पानी से हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करने के लिए बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रोलाइज़र स्थापित कर रहे हैं और इस तरह हाइड्रोजन उत्पादन से गैसीय कार्बन की मात्रा को कम कर रहे हैं।

इस अवसर पर, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सी एंड एमडी, अरुण कुमार सिंह ने कहा, “बीपीसीएल पर्यावरण संरक्षण और एक हरित पृथ्‍वी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हम अपनी सभी गतिविधियों में व्यापक रूप से प्रौद्योगिकी का लाभ उठा रहे हैं। आज, बीएआरसी के सहयोग से, हम स्वदेशी क्षारीय इलेक्ट्रोलाइजर प्रौद्योगिकी को बढ़ाने का इरादा रखते हैं और विशेष रूप से रिफाइनरियों में बड़े उपयोग के लिए इसका व्यावसायीकरण करने की आशा करते हैं। यह 2040 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन प्राप्त करने की हमारी “आत्मनिर्भर भारत”यात्रा की दिशा में एक और कदम होगा।”

भारत पेट्रोलियम की सौर, पवन और जैव ईंधन के साथ अक्षय ऊर्जा के अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना है, जिससे कार्बन फुटप्रिंट में स्थिरता और कमी के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की पुष्टि होती है। इसके अलावा, कंपनी मुख्य रूप से अक्षय स्रोतों से अपनी रिफाइनरियों में नई परियोजनाओं के लिए बिजली की आवश्यकता को पूरा करने का इरादा रखती है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.