अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे पर प्रगति इजरायल पर हमास के हमले का एक कारण हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें इस बात का यकीन है कि हमास ने इजरायल पर यह हमला दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा के बाद किया है। इस गलियारे से समूचा क्षेत्र रेल और सड़क मार्ग से जुड़ जाएगा। जो बाइडन वाशिंगटन में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनका यह विश्लेषण अपनी समझ पर आधारित है और इसके लिए उनके पास कोई सबूत नहीं है। पिछले एक सप्ताह में जो बाइडन ने दूसरी बार यह बात कही है कि भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे के चलते हमास ने इजराइल पर हमला किया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment