Categories: News-Headlines

भारत ने 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य सहित 107 पदकों के साथ अपने एशियाई खेलों के अभियान का ऐतिहासिक समापन किया

चीन में हांगचोओ एशियाई खेलों में आज भारत ने अब तक 6 स्‍वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्‍य पदक सहित कुल 12 पदक जीते हैं। भारत 28 स्वर्ण, 38 रजत तथा 41 कांस्य सहित कुल 107 पदक जीतकर चौथे स्‍थान पर है और यह अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है।

हांगचोओ एशियाई खेलों के 14वें दिन भारत ने 100 पदकों का जादुई आंकड़ा न केवल छुआ बल्कि पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक सौ सात पदक हासिल कर लिए। एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने पहली बार पदकों का शतक लगाया है। इसी के साथ इन एशियाई खेलों में स्‍वर्णिम सफर समाप्‍त हो गया। देश को सबसे अधिक 29 पदक एथलेटिक्‍स में मिले। इसके बाद निशानेबाजी में भारत ने 22 पदक जीते और तीरंदाजी में भारत ने 9 पदक हासिल किए। पुरुष क्रिकेट में आज भारत को स्‍वर्ण पदक मिला। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। वर्षा के कारण मैच में बाधा आई। मैच रोके जाने के समय अफगानिस्‍तान ने 19वें ओवर में 5 विकेट पर 112 रन बना लिए थे। इसके बाद मैच का निर्णय वरीयता के आधार पर किया गया और भारत को स्‍वर्ण पदक दिया गया। पुरूषों की कबड्डी के फाइनल में भारत ने कड़ी चुनौती माने जा रहे ईरान को हराकर स्‍वर्ण पदक पर कब्‍जा किया।

महिला कबड्डी में भी भारत ने चीनी ताइपे को हराकर स्‍वर्ण पदक हासिल किया। फाइनल में भारत ने चीनी ताइपे को रोमांचक मुकाबले में 25 अंक के मुकाबले 26 अंक से हरा कर देश के लिए सौवां पदक हासिल किया।

बैडमिंटन के पुरुष डबल्‍स में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी ने स्‍वर्ण पदक जीत लिया है। तीरंदाजी में ज्योति सुरेखा वेन्नम ने एशियाई खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए महिला कंपांउड के फाइनल में दक्षिण कोरिया की सो सी को 149-145 के अंतर से पराजित स्‍वर्ण पदक जीता।

पुरुष कंपाउंड के फाइनल मैच में ओजस देवतले ने स्‍वर्ण पदक और अभिषेक वर्मा ने रजत पदक जीता। आज का पहला पदक महिला कंपाउंड तीरंदाजी के सिंगल्‍स में अदिति ने कांस्य पदक के रूप में जीता। पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती के 86 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक पुनिया को रजत पदक मिला है। फाइनल में दीपक को 3 बार के विश्‍व चैंपियन हसन यजदानी से हार का सामना करना पड़ा। शतरंज में भारत को महिला और पुरूष टीम स्‍पर्धा के रजत पदक मिले हैं। महिला हॉकी में भारत ने जापान को हराकर कांस्‍य पदक प्राप्‍त किया।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मूर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेलमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एशियाई खेलों में सौ से अधिक पदक हासिल करने पर सभी एथलीट्स को बधाई दी है। अनुराग ठाकुर ने नई दिल्‍ली में संवाददाताओं से कहा कि ये एथलीट भावी खिलाडियों के लिए प्रेरणा-स्रोत बनेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.