Categories: News-Headlines

भारत ने संभावित परमाणु खतरे पर पाकिस्तानी सेना प्रमुख की टिप्पणी की कड़ी निंदा की

भारत ने संभावित परमाणु धमकी पर पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर की टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा है कि भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह किसी भी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा। उन्होंने कहा कि राष्‍ट्र की सुरक्षा के लिए भारत के सभी आवश्यक कदम जारी रहेंगे। रणधीर जायसवाल ने कहा कि परमाणु हथियार लहराना पाकिस्तान की आदत है। उन्‍होंने खेद व्यक्त किया कि ऐसी टिप्पणी तीसरे मित्र देश की धरती से की गई है। बयान में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इन टिप्पणियों में निहित गैरजिम्मेदारी पर विशेष रूप से पाकिस्‍तानी सेना के आतंकवादी समूहों के साथ घनिष्ठ संबंधों को देखते हुए अपने निष्कर्ष निकालने की भी चेतावनी दी गई।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

16 minutes ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

16 minutes ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

16 minutes ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

16 minutes ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.