Categories: News-Headlines

भारत ने वेस्‍टइंडीज को 200 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीती

क्रिकेट में, भारत ने तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के अंतिम मैच में वेस्टइंडीज को 200 रनों के बड़े अंतर से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला जीत लिया। त्रिनिदाद और टोबैगों के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की पूरी टीम 35 ओवर और तीन गेंदों में महज 151 रन ही बना सकी।

भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 4 विकेट प्राप्त किए, जबकि मुकेश कुमार ने तीन, कुलदीप यादव ने दो और जयदेव उनादकट ने एक विकेट लिए। इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाए। मेहमान टीम की ओर से शुभमन गिल ने 92 गेंदों पर सर्वाधिक 85 रन बनाए। ईशान किशन ने भी 64 गेंदों पर 77 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

टेस्ट श्रृंखला 1-0 से जीतने के बाद भारतीय टीम ने पहले एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया था। इसी स्टेडियम में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हराया था। दोनों देशों के बीच 5 ट्वेंटी-20 मैचों की श्रृंखला की शुरुआत अगले गुरुवार को खेले जाने वाले पहले मैच के साथ होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.