रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग के साथ बातचीत की। इस बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की विभिन्न पहलों की प्रगति की समीक्षा की गई। दोनों पक्षों ने इस दिशा में जारी प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया।
दोनों मंत्रियों ने सहयोग के वर्तमान क्षेत्रों विशेष रूप से उद्योग संबंधी सहयोग, समुद्री सुरक्षा और बहुराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाने के साधनों की पहचान की। रक्षा मंत्री ने स्वदेश निर्मित इन-सर्विस मिसाइल कोरवेट आईएनएस कृपाण उपहार में देने की भी घोषणा की। यह कृपाण वियतनाम पीपुल्स नेवी की क्षमताओं को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी।
वियतनाम के रक्षा मंत्री ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) मुख्यालय का भी दौरा किया तथा रक्षा अनुसंधान और संयुक्त उत्पादन में सहयोग के माध्यम से रक्षा औद्योगिक क्षमताओं को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
इससे पहले दिन में, जनरल फान वान गियांग ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित की और शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित दी। जनरल फान वान गियांग दो दिवसीय यात्रा पर 18 जून को भारत पहुंचे थे। वियतनाम भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भागीदार है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment