Categories: News-Headlines

भारत ने यूक्रेन में युद्ध तत्काल समाप्त करने का आह्वान किया, वार्ता और राजनयिक समाधान का आग्रह

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि यूक्रेन संघर्ष पूरे अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय के लिए गम्‍भीर चिंता का विषय है। संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन के मुद्दे पर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों पर भी इसका असर पड़ रहा है।

विदेश मंत्री ने कहा कि यह दौर युद्ध के लिए नहीं है और भारत तत्‍काल युद्ध रोके जाने और राजनयिक माध्‍यम से बातचीत पर जोर देता रहा है। उन्‍होंने कहा कि शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अन्‍याय के खिलाफ संघर्ष जरूरी है। उन्‍होंने कहा कि सुरक्षा परिषद को इस बारे में सशक्‍त और सर्वसम्मत संदेश देना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि राजनीति को किसी भी हाल में जवाबदेही से मुकरने का बचाव नहीं करना चाहिए।

उन्‍होंने कहा कि सुरक्षा परिषद को समझना होगा कि अपराधों के लिये दंडित नहीं करना अन्‍याय का समर्थन करना है। उन्‍होंने कहा कि हर हाल में विश्‍वसनीयता बनाए रखना जरूरी है।

Leave a Comment

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 5 लाख नए मतदाता जोड़े

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More

4 hours ago

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More

4 hours ago

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More

4 hours ago

अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More

4 hours ago

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.