Categories: News-Headlines

भारत ने मालदीव को सामुदायिक विकास परियोजनाओं के लिए दस करोड मालदीव रूफिया देने की घोषणा की

विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने कहा है कि भारत मालदीव में सामुदायिक विकास परियोजनाओं के लिए दस करोड मालदीव रूफिया की आर्थिक मदद देगा। उन्‍होंने कहा कि भारत ने मालदीव में 45 प्रभावशाली सामुदायिक विकास परियोजनाओं में से 23 को पूरा कर लिया है।

डॉक्‍टर जयशंकर तीन दिवसीय विदेश यात्रा पर आज मालदीव पहुंचे। वे श्रीलंका भी जाएंगे। उन्‍होंने मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के साथ भारत-मालदीव सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने ग्रेटर माले कनेक्टिविटी परियोजना और 4000 सामाजिक आवास इकाइयों का निर्माण कार्य समेत मालदीव में भारत द्वारा वित्तपोषित कई विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।

उन्होंने मालदीव नेशनल यूनिवर्सिटी और कोच्चि यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के बीच हुए करार पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि ऐसे समझौते दोनों देशों के बीच एक मजबूत विकासात्मक साझेदारी की पुष्टि करते हैं।

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और मालदीव क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मजबूत भागीदार हैं। उन्होंने कहा कि जी-20 के मौजूदा अध्‍यक्ष के रूप में भारत छोटे देशों की चिंताओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

9 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

9 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.