वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुनियादी ढांचे में निवेश और अंतरराष्ट्रीय कराधान नियमों को सरल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने समावेशी और गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे के लिए उप राष्ट्रीय स्तर पर वित्तीय संसाधनों को गतिशील करने पर बल दिया। अमरीका के वाशिंगटन में जी-20 देशों के वित्तमंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक में निर्मला सीतारमण ने कहा कि विकासशील देशों में अंतरराष्ट्रीय कर नियमों को सरल, सुगमता से लागू किए जाने और सार्थक राजस्व अर्जित करने योग्य बनाया जाना चाहिए। वित्त मंत्री ने कर चोरी से बचाव के लिए प्रभावी कर रिपोर्टिंग और सूचनाओं के आदान-प्रदान की भी अपील की।
वित्त मंत्री ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है और संबंधित जोखिमों की रोकथाम सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि भारत बहुपक्षवाद में भरोसा बढ़ाने का पक्षधर है। उसका प्रयास एक दूसरे पर निर्भरता के महत्व को समझने तथा सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध विश्व के लिए सामूहिक प्रयास को प्रोत्साहित करने का है। वित्तमंत्री ने कहा कि जी-20 के वित्तमंत्रियों ने हमेशा कठिन वैश्विक स्थितियों में एकजुटता दिखाई है और अपने मतभेदों को दरकिनार कर लोगों की स्मृद्धि के साझा लक्ष्य के लिए काम किया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment