Categories: News-Headlines

भारत ने पेइचिंग में संयुक्‍त राष्‍ट्र वैश्विक सतत परिवहन सम्‍मेलन में चीन की बैल्‍ट और सडक पहल का कडा विरोध किया

भारत ने पेईचिंग में हाल में सम्‍पन्‍न दूसरे संयुक्‍त राष्‍ट्र वैश्विक सतत परिवहन सम्‍मेलन में चीन की बैल्‍ट और सडक पहल- बी आर आई और इसकी कथित फ्लैगशिप परियोजना चीन-पाकिस्‍तान आर्थिक गलियारे – सी पी ई सी- का कडा विरोध किया है।

चीन में भारतीय दूतावास की प्रथम सचिव प्रियंका सोहोनी ने चीन की बीआरआई पहल का विरोध किया लेकिन जब वे इन विवादित परियोजनाओं पर भारत की आपत्ति व्‍यक्‍त कर रही थी तभी अचानक उनका माइक बंद हो गया था ।

यह सम्‍मेलन संयुक्‍त राष्‍ट्र के आर्थिक और सामाजिक विभाग के तत्‍वाधान में चीन ने 14 से 16 अक्‍टूबर तक पेईचिंग में आयोजित किया था।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

3 days ago

This website uses cookies.