भारत ने जयंत यादव की शानदार गेंदबाजी से दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन सोमवार को सुबह पहले घंटे में ही न्यूजीलैंड के बाकी बचे पांच विकेट निकालकर 372 रन की रिकार्ड जीत से दो मैचों की श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की।
दिन का खेल शुरू होने के ठीक 43 मिनट बाद भारत ने 540 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा कर रही न्यूजीलैंड की टीम को 56.3 ओवर में 167 रन पर आउट कर दिया। रविचंद्रन अश्विन (34 रन देकर चार विकेट) ने हेनरी निकोल्स को ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराकर भारत में अपना 300वां टेस्ट विकेट लेकर न्यूजीलैंड की पारी का अंत किया।
भारत की यह घरेलू धरती पर रन के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले का रिकार्ड 337 रन का था जो उसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2015 में दिल्ली में बनाया था।
कानपुर में अपने जज्बे का शानदार प्रदर्शन करके पहला टेस्ट मैच ड्रा कराने वाली न्यूजीलैंड की टीम यहां संघर्ष नहीं कर पायी तथा अतिरिक्त उछाल और टर्न के सामने उसके बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेके। न्यूजीलैंड हालांकि इस मैच को ऐजाज पटेल के पारी में 10 विकेट के ऐतिहासिक कारनामे के लिये याद रखेगा।
भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने मैच के बाद कहा, ‘‘विजेता के रूप में श्रृंखला का अंत करना अच्छा है। कानपुर में भी जीत के करीब पहुंच गये थे लेकिन आखिरी विकेट नहीं ले पाये। यहां हमने कड़ी मेहनत की। परिणाम भले ही एकतरफा लग रहा हो लेकिन पूरी श्रृंखला में हमने कड़ी मेहनत की।’’
दिलचस्प तथ्य यह रहा कि पटेल ने न्यूजीलैंड की तरफ से दोनों पारियों में 73.5 ओवर गेंदबाजी की जबकि उनकी टीम दोनों पारियों में 84.4 ओवर तक ही बल्लेबाजी कर पायी।
न्यूजीलैंड ने सुबह पांच विकेट पर 140 रन से आगे खेलना शुरू किया और तीसरे दिन शाम के सत्र में अच्छी लय में दिख रहे जयंत ने जल्द ही उसके विकेट निकालने शुरू कर दिये। इससे पहले अपना आखिरी टेस्ट मैच 2017 में खेलने वाले जयंत ने 49 रन देकर चार विकेट लिये। उन्होंने अपने सभी चारों विकेट चौथे दिन सुबह के सत्र में लिये।
इस जीत से भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ जाएगी जो तीन सप्ताह के अंदर शुरू होने वाला है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment