भारत ने कहा है कि उसकी तात्कालिक प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि अफगानिस्तान की भूमि का उपयोग उसके विरुद्ध आतंकवादी गतिविधियों के लिए नहीं किया जाए।
नई दिल्ली में कल विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत ने दोहा बैठक में भारत विरोधी गतिविधियों के लिए अफगानिस्तान की भूमि के उपयोग की संभावनाओं पर अपनी चिंता व्यक्त की थी।
कतर में भारत के राजदूत दीपक मित्तल और तालिबान नेता शेर मोहम्मद अब्बास के बीच बैठक का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हमें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
अफगानिस्तान में बचे भारतीयों को वापस लाने के बारे में पूछे जाने पर श्री बागची ने कहा कि काबुल हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू होने के बाद इस मामले पर फिर से विचार किया जाएगा।
विद इन द मास मैजोरिटी इंडियंस जो निकलना चाहते थे निकल गए हैं वहां से। हमारी जो अफगानिस्तान स्पेशल सेल है उनसे कॉन्टेक्ट में हैं। पर वास मैजोरिटी निकल गए हैं, बहुत कम लोग बाकी होंगे इंडियंस। हैं कुछ पक्का, वी आर टच विद देम। और जैसे मैंने कहा निकालने की बात पूछे तो क्या कर सकते हैं जब तक हमारे काबुल एयरपोर्ट ऑपरेशन न हो, वेट करना पड़ेगा, जब तक काबुल ऑपरेशन हो जाए, फिर हम देखते हैं कि किस तरह से वो निकल पाते हैं। दोहा मीटिंग में हमने इस बात पर जो हमारी जो कंसर्न है ये हमने उसको कन्वे तो कर दिया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment