भारत ने देश में कनाडा के राजनायिकों की संख्या कम किये जाने की बात फिर दोहराई है। भारत का कहना है कि दोनों देशों में राजनायिकों की समान संख्या होनी चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज नई दिल्ली में कहा कि देश में कनाडा के राजनायिकों की अधिक संख्या और अंदरूनी मामलों में उनके लगातार हस्तक्षेप को देखते हुए भारत ने कनाडा में भारत के राजनायिकों की समान संख्या की मांग की है।
अफगानिस्तान के दूतावास को बंद किये जाने के सवाल पर प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि नई दिल्ली में अफगान दूतावास चल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत, नई दिल्ली में दूतावास में तथा मुंबई और हैदराबाद में वाणिज्य दूतावास में कार्यरत अफगान राजनायिकों के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि काफी लम्बे समय से भारत में अफगानिस्तान का राजदूत नहीं है और बड़ी संख्या में अफगानिस्तान के राजनायिकों ने हाल में भारत छोड दिया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारत में बड़ी संख्या में पढ़ रहे अफगानिस्तान के विद्यार्थियों और अन्य नागरिकों को आवश्यक राजनयिक सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत अफगानिस्तान के लोगों को सहायता देना जारी रखेगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment