Categories: News-Headlines

भारत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बारे में अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के बयान पर कड़ा विरोध दर्ज किया

भारत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बारे में अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के बयान पर कड़ा विरोध दर्ज किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हर एक देश की अपनी कानूनी प्रक्रिया होती है। मंत्रालय ने कहा है कि एक देश से अपेक्षा की जाती है कि वह दूसरे देशों की संप्रभुता और आंतरिक मामलों का सम्मान करे। विशेष रूप से एक जैसी लोकतांत्रिक व्यवस्था वाले देशों की यह जिम्मेदारी और भी अधिक हो जाती है, अन्यथा इससे गलत उदाहरण पेश होंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि एक देश की कानूनी प्रक्रिया स्वतंत्र न्यायपालिका पर आधारित होती है, जो निष्पक्ष और समयबद्ध नतीजों के प्रति वचनबद्ध होती है। मंत्रालय ने कहा कि ऐसे मामलों में अनर्गल बयानबाजी करना अनुचित है।

इस बीच, भारत ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के बारे में अमेरिका के बयान को लेकर नई दिल्ली में अमरीकी दूतावास के कार्यवाहक मिशन उप-प्रमुख को आज तलब किया।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

2 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

2 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.