Categories: News-Headlines

भारत ने तमिल मुद्दे के राजनीतिक समाधान के लिए श्रीलंका सरकार द्वारा कोई ठोस कदम न उठाने पर चिंता व्‍यक्‍त की

भारत ने तमिल मुद्दे के राजनीतिक समाधान के लिए श्रीलंका सरकार द्वारा अपने वायदे के मुताबिक कोई ठोस कदम न उठाने पर चिंता व्‍यक्‍त की है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, इंद्र मणि पांडे ने श्रीलंका पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के कार्यालय की ताजा रिपोर्ट पर एक संवाद में भारत का पक्ष रखा। इंद्र मणि पांडे ने कहा कि भारत हमेशा मानवाधिकारों की रक्षा करने का हिमायती रहा है और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के अनुसार सार्थक अन्‍तर्राष्‍ट्रीय संवाद और सहयोग के लिए देशों की जिम्मेदारी में विश्वास करता है। भारत ने कहा कि उसका दृष्टिकोण पड़ोसी द्वीप राष्ट्र में शांति और सुलह का रहा है और श्रीलंका के ढांचे के भीतर ही राजनीतिक समाधान निकालने का पक्षधर रहा है।

इंद्र मणि पांडे ने यह भी कहा कि श्रीलंका में बढ़ते कर्ज ने अर्थव्‍यवस्‍था के लिए संकट खड़ा कर दिया है और लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ा है।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

2 days ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

2 days ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

3 days ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

3 days ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

3 days ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

3 days ago

This website uses cookies.