भारत और डोमिनिकन गणराज्य के बीच संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति (जेटको) की स्थापना के लिए प्रोटोकॉल पर सैंटो डोमिंगो में डोमिनिकन गणराज्य के विदेश मंत्रालय (एमआईआरईएक्स) में 12 मार्च, 2024 को हस्ताक्षर किए गए। इस प्रोटोकॉल पर डोमिनिकन गणराज्य के विदेश मंत्री रॉबर्टो अल्वारेज़ और वाणिज्य विभाग की ओर से डोमिनिकन गणराज्य में भारत के राजदूत रामू अब्बागानी ने हस्ताक्षर किए।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 24 जनवरी, 2024 को जेटको की स्थापना के लिए इस कथित प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 25 वर्षों में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह समझौता मौजूदा आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों को सुदृढ करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस प्रोटोकॉल में तकनीकी सहायता, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और क्षमता निर्माण के माध्यम से व्यापार, सेवाओं, औद्योगिक प्रौद्योगिकियों और अन्य विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत और विकसित करने की परिकल्पना की गई है। यह दोनों देशों के बीच ज्ञान और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए एक मंच उपलब्ध कराएगा और व्यापार तथा उद्योग के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। भारत डोमिनिकन गणराज्य से मुख्य रूप से सोना आयात करता है और उसे फार्मास्यूटिकल्स, समुद्री उत्पाद, मोटर वाहन, दुपहिया और तिपहिया वाहनों का निर्यात करता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment