Categories: News-Headlines

भारत ने जलवायु और सुरक्षा से संबंधित संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के मसौदे के विरोध में मतदान किया

भारत ने कल जलवायु और सुरक्षा पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक प्रस्ताव के प्रारूप के विरूद्ध मतदान किया। इस प्रारूप में जलवायु पर कार्रवाई की जांच करने और ग्लासगो सम्मेलन में हुए आम सहमति के समझौतों के महत्व को कम करने का प्रयास किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टी.एस. त्रिमूर्ति ने कहा कि जब जलवायु कार्रवाई और जलवायु न्याय की बात आती है तो भारत किसी से पीछे नहीं है, लेकिन सुरक्षा परिषद इन मुद्दों पर चर्चा का मंच नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि इसके जरिये उचित मंच पर चर्चा से बचने और जलवायु मुद्दे पर कार्रवाई की अनिच्छा से दुनिया का ध्यान हटाने की कोशिश की जा रही है। टी.एस. त्रिमूर्ति ने कहा कि भारत के पास इस प्रस्ताव के विरूद्ध मतदान करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

4 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.