Categories: News-Headlines

भारत ने कहा – अमरीकी प्रशासन ने भारत के साथ ऊर्जा सहयोग बढ़ाने में रुचि व्यक्त की है

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमरीकी प्रशासन ने भारत के साथ ऊर्जा सहयोग बढाने में रूचि दिखाई है और इस संबंध में वार्ताएं जारी हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत, कई वर्षों से अपने ऊर्जा आयात का विस्‍तार करने का प्रयास कर रहा है जिसमें पिछले एक दशक में लगातार प्रगति हुई है।

रणधीर जायसवाल ने बताया कि देश की तेल आयात नीतियां पूरी तरह से भारतीय उपभोक्‍ताओं के हितों की रक्षा के उद्देश्‍य से बनाई गई हैं। उन्‍होंने कहा कि स्थिर ऊर्जा कीमतें सुनिश्चित करना और सुरक्षित ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखना भारत की ऊर्जा नीति के दो प्रमुख लक्ष्‍य हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

2 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

2 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

2 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

2 hours ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

4 hours ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की ऑनलाइन सुनवाई की

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.