भारत ने कहा है कि अफ्रीका में सुरक्षा के लिए खतरा बन चुके आतंकवादी गुटों पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को ध्यान देना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रूचिरा कम्बोज ने कहा कि अफ्रीकी लोगों को दरकिनार करके वहां की समस्याओं के बाहरी दखल से समाधान की पेशकश उनके हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि अफ्रीका भारत की प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर रहेगा। भारतीय प्रतिनिधि ने यह बात भी दोहराई कि क्षेत्रीय कूटनीति, मध्यस्थता, सुलह-समझौते और सुरक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए सामूहिक प्रयासों से ही इस महाद्वीप में शांति स्थापित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता की श्रेणी में अफ्रीका को प्रतिनिधित्व दिये जाने से लगातार इंकार करना ऐसी ऐतिहासिक गलती है जिसे जल्द से जल्द सुधारे जाने की आवश्यकता है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अफ्रीका में शांति स्थापित करने के लिए पहल करने की ओर ध्यान देने की भी मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि विकसित देशों के प्रमुख दानदाता देशों को समुद्रपारीय विकास सहयोग की अपनी प्रतिबद्धता बढ़ानी चाहिए।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment