भारत ने कनाडा के कार्यवाहक उच्चायुक्त स्टीवर्ट रॉस व्हीलर सहित छह राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है। इन राजनयिकों से 19 अक्टूबर या उससे पहले भारत छोड़ने को कहा गया है।
भारत ने कनाडा में अपने उच्चायुक्त और अन्य राजनयिकों और अधिकारियों को यह कहते हुए वापस बुलाया है कि उसे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की वर्तमान कनाडा की सरकार पर भरोसा नहीं है। कनाडा के प्रभारी उच्चायुक्त को कल नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय में बुलाया और उन्हें बताया गया उग्रवाद और हिंसा के माहौल में जस्टिन ट्रूडो सरकार के कार्यों से भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।
इससे पहले, भारत ने कनाडा सरकार के उन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था जिनमें कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त और कुछ अन्य राजनयिकों को एक मामले में जांच के दायरे में बताया गया था। विदेश मंत्रालय ने इसे आधारहीन आरोप बताते हुए कहा कि ये कनाडा की ट्रूडो सरकार की वोट बैंक की राजनीति का एजेंडा है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment