भारत ने इस्रायल-हमास संघर्ष पर अपना रुख दोहराते हुए कहा है कि भारत दो राज्य समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि पिछले वर्ष 7 अक्टूबर को इस्रायल में हुए आतंकवादी हमलों के कारण संघर्ष शुरू हुआ। इन हमलों की स्पष्ट निंदा की आवश्यकता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में उन्होंने कहा कि भारत दो राज्य आधारित ऐसे समाधान का समर्थन करता है जहां फलस्तीनी लोग इस्रायल की सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक स्वतंत्र देश में रह सकें।
रुचिरा कंबोज ने कहा कि संघर्ष पर भारत की स्थिति स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच सीधी और सार्थक बातचीत के जरिए दो राज्य समाधान से ही स्थायी शांति संभव है। उन्होंने तत्काल तनाव कम करने, हिंसा से दूर रहने, सभी बंधकों को रिहा करने, उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाइयों से बचने को कहा। उन्होंने प्रत्यक्ष शांति वार्ता जल्द से जल्द फिर शुरू करने के लिए अनुकूल माहौल बनाने की दिशा में काम करने का आग्रह किया।
स्थायी प्रतिनिधि ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का हर परिस्थिति में सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए गजा के लोगों को मानवीय सहायता तत्काल बढ़ाने का आह्वान किया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment