भारत ने आबू धाबी में विश्व व्यापार संगठन के 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के परिणाम को अच्छा और पूरी तरह संतोषजनक बताया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि संगठन के देशों ने किसानों और मछुआरों के हितों को पूरा सम्मान और संरक्षण देने की नीति जारी रखी है। सम्मेलन में 166 सदस्यों वाले विश्व व्यापार संगठन के व्यापार मंत्रियों ने भाग लिया।
पीयूष गोयल ने कहा कि भारत में गरीबों को खाद्य वितरण के लिए अनाज की खरीद बिना किसी बाधा के जारी है। सम्मेलन में सदस्य देश, कृषि और मछुआरों को सब्सिडी जैसे प्रमुख मुद्दों पर सहमति न बनने के कारण इसे एक दिन के लिये बढ़ा दिया गया था। लेकिन सार्वजनिक खाद्य भंडार और मछुआरों के लिए सब्सिडी पर रोक का स्थायी समाधान तलाशने जैसे मुद्दों पर कोई फैसला किए बिना ही वार्ता सम्पन्न हो गई। हालांकि ई-वाणिज्य व्यापार पर आयात शुल्क से छूट की अवधि दो वर्ष बढ़ाने पर सहमति बन गई।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment