Categories: News-Headlines

भारत ने अफगानिस्तान संकट के समावेशी राजनीतिक समाधान की वकालत की

भारत ने अफगानिस्तान संकट का बातचीत के जरिये समावेशी राजनीतिक समाधान निकालने की जरूरत दोहराते हुए बुधवार को कहा कि उसकी धरती का किसी दूसरे देश को नुकसान पहुंचाने के लिये इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

उद्योग परिसंघ के सत्र को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने कहा कि अफगानिस्तान के मुद्दे पर भारत सभी संबद्ध पक्षों के साथ सम्पर्क में है। उन्होंने कहा कि यह देखना होगा कि एक कठिन परिस्थिति से अपने हितों की सुरक्षा करते हुए कैसे बेहतर ढंग से आगे बढ़ा जा सकता है।

विदेश सचिव ने कहा कि अफगानिस्तान की स्थिति को लेकर भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ ‘सक्रिय’ है और ‘सम्पर्क’ बनाये हुए है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसके वृहत हितों की सुरक्षा हो सके। उन्होंने कहा, ‘‘ हम इस मुद्दे पर सभी संबंधित देशों के साथ सम्पर्क में है और हम देखेंगे कि इस कठिन परिस्थिति में अपने हितों की बेहतर ढंग से सुरक्षा करते हुए कैसे आगे बढ़ा जा सकता है।’’

विदेश सचिव श्रृंगला ने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि कई तरह से हम काफी सक्रिय हैं और मैं कहना चाहता हूं कि अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर सम्पर्क बनाये हुए हैं ताकि यह सुनिश्चित हो कि हमारे वृहत हित सुरक्षित हो।’’

विदेश सचिव ने अफगानिस्तान के संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2593 का जिक्र करते हुए इसे लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में मानवीय पहुंच प्रदान करने की जरूरत है तथा वहां महिलाओं, बच्चों एवं अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के संबंध में बातचीत के जरिये समावेशी राजनीतिक समाधान निकाला जाए, उसकी धरती का किसी दूसरे को नुकसान पहुंचाने के लिये इस्तेमान न हो, वहां मानवीय आधार पर पहुंच सुगम बनायी जाए।

विदेश सचिव श्रृंगला ने कहा कि ये बुनियादी मानदंड है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को देखना होगा कि अफगानिस्तान की वर्तमान सत्ता इस पर जवाबदेह हो। उन्होंने कहा कि हमें देखना और इंतजार करना होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

10 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.