Categories: News-Headlines

भारत ने अपने ओपन-सोर्स डीपीआई को साझा करने के लिए कोलंबिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत और कोलंबिया ने डिजिटल परिवर्तन के लिए जनसंख्या पैमाने पर कार्यान्वित सफल डिजिटल समाधानों को साझा करने के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह हस्ताक्षर इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) तथा कोलंबिया के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के बीच किया गया था।

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास एवं उद्यमिता तथा जल शक्ति राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कोलंबिया के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री मौरिसियो लिजकानो के साथ समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया।

हस्ताक्षरकर्ताओं में भारत की ओर से इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी के सचिव एस कृष्णन तथा कोलंबिया की तरफ से मौरिसियो लिजकानो थे। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य क्षमता निर्माण कार्यक्रमों व सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों के आदान-प्रदान, सार्वजनिक अधिकारियों एवं विशेषज्ञों की अदला-बदली, प्रायोगिक या डेमो समाधानों के विकास तथा दोनों देशों के डिजिटल इकोसिस्टम को पारस्परिक रूप से लाभ पहुंचाने के लिए निजी क्षेत्र के संपर्कों की सुविधा के माध्यम से डिजिटल परिवर्तन (अर्थात् इंडिया स्टैक) को बढ़ावा देना है।

दोनों पक्षों ने डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के महत्व पर चर्चा की। ये आधारभूत ढांचे साझा डिजिटल प्रणाली का एक सेट बनाते हैं, जो सुरक्षित और सुगम सूचनाओं के लेन-देन व उपयोग में सहायक हैं। इन्हें सार्वजनिक व निजी सेवाओं तक समान पहुंच प्रदान करने तथा सुलभता से उपलब्ध कराने के लिए खुले मानकों पर बनाया जा सकता है। इंडिया स्टैक सॉल्यूशंस सार्वजनिक सेवाओं तक पहुंच एवं वितरण प्रदान करने के लिए जनसांख्यकीय पैमाने पर भारत द्वारा विकसित तथा कार्यान्वित डीपीआई हैं।

भारत अब कोलंबिया में डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को सुचारू रूप से अपनाने के लिए डिजिटल परिवर्तन पर विकास साझेदारी का निर्माण करके कोलंबिया के साथ सहयोग करने का इच्छुक है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.