Categories: News-Headlines

भारत ने अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारत ने सोमवार को ओडिशा के ए पी जे अब्दुल कलाम द्वीप से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का कामयाब परीक्षण किया। इस मिसाइल का सफल परीक्षण देश की सैन्य क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि का प्रतीक है।

रक्षा मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि परीक्षण शाम करीब साढ़े सात बजे किया गया। बयान में कहा गया कि अग्नि-4 का सफल परीक्षण भारत की ‘‘विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता’’ की नीति की पुष्टि करता है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘मध्यम-रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण सोमवार को शाम लगभग साढ़े सात बजे ए पी जे अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा से किया गया।’’

मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण ने सभी परिचालन मानकों के साथ-साथ प्रणाली की विश्वसनीयता को भी साबित किया। बयान में कहा गया, ‘‘सफल परीक्षण ‘विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध’ क्षमता रखने की भारत की नीति की पुष्टि करता है।’’

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

10 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.