Categories: News-Headlines

भारत ने अगले पांच वर्ष में भूटान को 10 हजार करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की

भारत अगले पांच वर्ष में भूटान को दस हजार करोड रुपये की सहायता प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल भूटान की यात्रा के पहले दिन कल थिम्‍पू में यह घोषणा की। प्रधानमंत्री ने भूटान नेतृत्‍व को आश्‍वासन दिया कि भारत, भूटान के साथ खड़ा रहेगा और उनके अद्वितीय द्विपक्ष संबंध सम्‍पर्क, बुनियादी ढांचे, आधारभूत अवसंरचना, व्यापार तथा ऊर्जा और उद्योग क्षेत्रों में अधिक सहयोग की सम्‍भावनाओं की खोज करेंगे। दोनों देशों ने ऊर्जा, व्यापार, डिजिटल कनेक्टिविटी, अंतरिक्ष और कृषि क्षेत्र में समझौतों किये और दोनों देशों के बीच रेल संपर्क पर समझौता ज्ञापन पर भी हस्‍ताक्षर किए।

हम भारत भूटान के बीच कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रेड और एनर्जी सेक्टर में नई संभावनाओं पर काम करेंगे। बेहतर और एयर कनेक्टिविटी के लिए नया एयरपोर्ट हो ग्‍याल्‍पो से कोकराझार, शांति से बनरहाट के बीच नए रेलव लिंक हो। ब्रह्मपुत्र के जरिए वॉटरवेज का संचालन हो, जल्द ही हम इन्हें तेजी से पूरा होता देखेंगे।

भूटान को भारत की आर्थिक सहायता के बारे में जानकारी देते हुए विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि, इस सहायता में भारत का समर्थन भी शामिल है।

प्रधानमंत्री ने कल भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात की और प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के मित्रता के संपूर्ण आयाम की समीक्षा की और विकासात्मक साझेदारी के साथ-साथ सांस्कृतिक संबंधों की गहनता पर सहमति व्यक्त की।

Leave a Comment

Recent Posts

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

41 minutes ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

41 minutes ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

41 minutes ago

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More

3 hours ago

अमेरिका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने से इनकार किया

अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More

3 hours ago

IOS सागर मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन पूरा करने के बाद थाईलैंड के फुकेट पहुंचा

हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.