भारत देशवासियों पर गर्मी के प्रभाव का निर्धारण करने और विशिष्ट स्थानों पर गर्मी के प्रभाव पर चेतावनी जारी करने के लिए अगले साल अपना हीट इंडेक्स शुरू करेगा। भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक एम महापात्रा ने बताया की उनका विभाग इस दिशा में कार्य कर रहा है और अगली गर्मियों में हीट इंडेक्स शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सूचकांक तापमान और उमस के साथ हवा और आंधी की स्थिति की भी जानकारी देगा।
एम महापात्रा ने बताया कि वर्षा की स्थिति के कारण देश के विभिन्न भागों में सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने बताया कि पूर्वोतर भारत में कल रात से पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है।
इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न भागों में आज सवेरे कोहरा छाया रहा, जिससे दृष्यता प्रभावित हुई। शहर में पिछले 24 घंटों में भारी वर्षा हुई और 21 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30 दशमलव छह सेल्सियस रिकॉर्ड किया जो कि सामान्य से नौ डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 20 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे तथा तापमान 17 से 32 डिग्री के बीच रहेगा।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment