Categories: News-Headlines

भारत को-वैक्‍स कार्यक्रम के लिए वैक्‍सीन मैत्री के अंतर्गत कोविड रोधी टीकों का निर्यात फिर से शुरू करेगा

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि वैक्‍सीन मैत्री अगले महीने शुरू की जाएगी। उन्‍होंने बताया कि भारत वसुधैव कुटुम्‍बकम की अपनी अवधारणा के अनुरूप, को-वैक्‍स के लिए अपनी प्रतिबद्धता निभाने के वास्‍ते वैक्‍सीन मैत्री के अंतर्गत इनका निर्यात फिर शुरू करेगा। उन्‍होंने बताया कि वैक्‍सीन की अतिरिक्‍त आपूर्ति का उपयोग, कोविड महामारी से मिलकर निपटने की, विश्‍व के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

हमारी जरूरतों को पूरी करके अभी प्रोडक्‍शन करेंगे। इस प्रोडक्‍शन के तहत हम वैक्‍सीन मैत्री को भी आगे बढाएंगे। फोर्थ क्‍वार्टर में वैक्‍सीन मैत्री के तहत हम दुनिया को भी मदद करेंगे और को-वैक्‍स में भी हमारी जिम्‍मेदारी निभाएंगे।

को-वैक्‍स कार्यक्रम- महामारी से निपटने की तैयारी के लिए नवाचार गठबंधन-गावी और विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के सह-नेतृत्‍व में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्‍य कोविड- रोधी टीकों के विकास और उत्‍पादन को बढावा देना है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के अथक प्रयासों से भारत में कोविड टीकों का अनुसंधान और उत्‍पादन निरंतर आगे बढ रहा है। भारत का टीकाकरण कार्यक्रम पूरी दुनिया के लिए अनुकरणीय है और यह तेजी से आगे बढ रहा है। मनसुख मांडविया ने कहा कि 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू किए जाने के बाद, भारत ने चार से अधिक बार प्रतिदिन एक करोड से अधि‍क टीके लगाए हैं। उन्‍होंने कहा कि अक्‍टूबर में तीस करोड से अधिक और अगली तिमाही में एक सौ करोड से अधिक टीकों का उत्‍पादन किया जाएगा।

वैक्‍सीन प्रोडक्‍शन बढ रहा है, वैक्‍सीनेशन कार्यक्रम तेजी से आगे बढ रहा है। सितम्‍बर महीने में भारत सरकार को भारतीय कम्‍पनियों ने बनाई हुई 26 करोड़ डोज मिलेंगी। अक्‍टूबर में हमें 30 करोड़ से अधिक डोज मिलने की संभावना है।

इस बीच, बांग्‍लादेश को भारत से कोविड रोधी टीकों का निर्यात अगले महीने से शुरू हो जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

8 hours ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

8 hours ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

This website uses cookies.